best news portal development company in india

आजमगढ़: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, लकड़ी का डंडा बरामद

SHARE:

आजमगढ़: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, लकड़ी का डंडा बरामद

आजमगढ़ पुलिस | कार्रवाई की तिथि: 1 अक्टूबर 2026

आजमगढ़। बरदह थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद करने का दावा किया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को एक व्यक्ति ने थाना बरदह में तहरीर देकर बताया था कि उसका भाई मोटरसाइकिल से राजागंज बाजार जा रहा था। इसी दौरान राजागंज बाजार और चौकी गांव के बीच सुनसान स्थान पर पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से लोहे की पाइप से सिर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इस मामले में थाना बरदह में मुकदमा अपराध संख्या 302/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 352, 351(3) और 115(2) में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान अन्य अभियुक्तों के नाम सामने आने पर धारा 3(5) और 324(4) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस ने बताया कि 1 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक रितेश खरवार पुलिस टीम के साथ प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए साहिल पुत्र राजनाथ, निवासी ग्राम कुंभ, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ (करीब 19 वर्ष) को बादिल बाबा स्थान के पास ग्राम चौकी से दोपहर करीब 12:45 बजे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लकड़ी का डंडा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

 

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई