best news portal development company in india

मुख्यमंत्री योगी ने महात्मा गांधी व शास्त्री की जयंती पर दी बधाई बोले- गांधी जी के सत्य, अहिंसा, शांति और मानवता के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक !

SHARE:

मुख्यमंत्री योगी ने महात्मा गांधी व शास्त्री की जयंती पर दी बधाई बोले- गांधी जी के सत्य, अहिंसा, शांति और मानवता के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक

लखनऊ | 2 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दोनों महापुरुषों के जीवन, विचारों और देश के प्रति योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके समय में थे। सत्य, अहिंसा, शांति, सद्भाव और मानवता पर आधारित उनके संदेश को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग के माध्यम से देश को स्वतंत्रता की राह दिखाई। उनके विचारों में स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सद्भाव का विशेष महत्व रहा है।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी नमन करते हुए कहा कि शास्त्री जी सादगी, सत्यनिष्ठा और कर्तव्यपरायणता की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और स्वतंत्र भारत को अपने सरल एवं दृढ़ नेतृत्व से नई दिशा दी मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्री जी ने ‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोष के माध्यम से देश की सुरक्षा और अन्न उत्पादन को राष्ट्रीय प्राथमिकताओं से जोड़ा। उनके इस संदेश ने देशवासियों में आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत किया मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से दोनों महापुरुषों के आदर्शों और उनके बताए मार्ग को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी का सत्य और अहिंसा का संदेश तथा शास्त्री जी की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा की भावना आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई