best news portal development company in india

बच्चों को डांटने को लेकर हुआ था विवाद, पिता-पुत्री के सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप !

SHARE:

बच्चों को डांटने को लेकर हुआ था विवाद, पिता-पुत्री के सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप

आजमगढ़।02 अक्टूबर 2026|

आजमगढ़
। जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, बांस के डंडे से हमला करने का आरोप थाना गंभीरपुर आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में पुलिस ने
एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान सुग्रीव प्रजापति पुत्र जयराम प्रजापति, निवासी ग्राम परशुरामपुर के रूप में हुई है।


बच्चों को डांटने की बात पर हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार घटना 19 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे की है। ग्राम परशुरामपुर निवासी ध्यानचंद ने 20 अगस्त को थाने में तहरीर देकर बताया था कि बच्चों को डांटने की बात को लेकर उनके बड़े भाई जयराम प्रजापति और भतीजे सचिन प्रजापति ने उनके और परिवार के साथ गाली-गलौज की आरोप है कि विरोध करने पर सुग्रीव प्रजापति ने बांस के मोटे डंडे से ध्यानचंद और उनकी पुत्री तमन्ना के सिर पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं।

तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा

तहरीर के आधार पर थाना गंभीरपुर में मु0अ0सं0 209/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में सुग्रीव प्रजापति, जयराम प्रजापति और सचिन प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

परशुरामपुर मोड़ से हुई गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक 02 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक सूरज चौधरी ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए सुग्रीव प्रजापति को परशुरामपुर कस्बे के मोड़ से सुबह करीब 8:45 बजे गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र करीब 40 वर्ष बताई गई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सूरज चौधरी, कांस्टेबल धीरज सिंह और कांस्टेबल सोनू यादव शामिल रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई