best news portal development company in india

आजमगढ़: घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप, आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रॉड बरामद

आजमगढ़ | 02 अक्टूबर 2026 | थाना मेंहनगर की प्रेस विज्ञप्ति

आजमगढ़ के थाना मेंहनगर क्षेत्र में घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को पवन सिंह पुत्र नागेंद्र सिंह, निवासी ग्राम सपनहर रुद्रपुर, थाना मेंहनगर ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उमेश राजभर पुत्र बुद्धू राजभर, निवासी सपनहर रुद्रपुर, ने गुड्डी राजभर पत्नी बेचन राजभर एवं बेचन राजभर पुत्र कुद्दू राजभर के घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए लाठी और लोहे की रॉड से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी घटना में घायल दोनों लोगों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। तहरीर के आधार पर थाना मेंहनगर में मु0अ0सं0-337/2026, धारा 109(1), 352 और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

राजघाट पुलिया से हुई गिरफ्तारी

वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए चल रही कार्रवाई के दौरान 02 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक तुषार त्रिपाठी ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर राजघाट पुलिया, थाना मेंहनगर से उमेश राजभर (उम्र करीब 28 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लोहे की रॉड बरामद की गई।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, उमेश राजभर के विरुद्ध पूर्व में थाना रानी की सराय में मु0अ0सं0-171/2021, धारा 363/366/376 भादवि एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग दर्ज है। इसके अलावा वर्तमान में थाना मेंहनगर में मारपीट व धमकी से संबंधित मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 तुषार त्रिपाठी

का0 अजय राय

का0 आलोक सिंह

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई