best news portal development company in india

सामाजिक संगठन ZFM के मुख्य कार्यालय पर मनाई गई गांधी जयंती, गांधी जी के विचारों को अपनाने का लिया संकल्प

SHARE:

सामाजिक संगठन ZFM के मुख्य कार्यालय पर मनाई गई गांधी जयंती, गांधी जी के विचारों को अपनाने का लिया संकल्प

फूलपुर, आजमगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ZFM सामाजिक संगठन के मुख्य कार्यालय पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ गांधी जयंती मनाई गई इस अवसर पर ZFM सिलाई केंद्र एवं प्रशिक्षण केंद्र से जुड़ी बच्चियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सद्भाव और सेवा के विचारों को याद किया वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और समाज को एकता, शांति तथा मानव सेवा का संदेश दिया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने गांधी जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में आपसी भाईचारा, शांति और सेवा की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया कार्यक्रम में विशेष रूप से युवाओं और प्रशिक्षण केंद्र से जुड़ी बच्चियों को गांधी जी के जीवन एवं उनके संघर्ष से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने “रघुपति राघव राजा राम”, “सत्य और अहिंसा अमर रहें” तथा “महात्मा गांधी अमर रहें” जैसे नारों के साथ राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई