best news portal development company in india

आजमगढ़ संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

SHARE:

राजस्व संबंधी शिकायतों पर पुलिस-राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर कार्रवाई के निर्देश

आजमगढ़, 03 अक्टूबर 2026। तहसील सदर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने आमजन की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों का पारदर्शी एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिएl

संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

राजस्व मामलों में संयुक्त टीम को मौके पर भेजने के निर्देश

समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित प्राप्त प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया ऐसे मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को तत्काल मौके पर भेजकर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसामान्य की शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो और प्रत्येक मामले में नियमानुसार पारदर्शी तरीके से कार्रवाई की जाए।

 

पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि शिकायतों के समाधान के लिए आगे भी प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई