best news portal development company in india

आजमगढ़। कॉलेज में चला साइबर जागरूकता अभियान, छात्रों को डिजिटल ठगी से बचने के बताए तरीके

SHARE:

डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक-ऐप, सोशल मीडिया फ्रॉड और सेक्सटॉर्शन समेत साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी

आजमगढ़, 03 अक्टूबर 2026। नेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस माह (NCSAM) के तहत थाना साइबर क्राइम आजमगढ़ पुलिस ने पूर्वांचल पीजी कॉलेज, रामसुन्दरपुर, रानी की सराय में साइबर जागरूकता अभियान चलाया अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं और आमजन को ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी अपराध कौस्तुभ त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित अभियान में पुलिस टीम ने लाउडहेलर और पंपलेट के माध्यम से लोगों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी।

डिजिटल अरेस्ट से लेकर निवेश स्कैम तक समझाया

पुलिस टीम ने बताया कि साइबर ठग फर्जी पुलिस, सीबीआई या साइबर अधिकारी बनकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर पैसे की मांग कर सकते हैं। इसके अलावा फर्जी ऐप डाउनलोड कराने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक कराने, गिफ्ट-लॉटरी, सोशल मीडिया फ्रॉड, म्यूल अकाउंट, व्हाट्सऐप हैकिंग, OLX/KYC फ्रॉड, ऑनलाइन लोन और निवेश या गेमिंग ऐप के जरिए भी ठगी की जा सकती है।छात्र-छात्राओं को हनी ट्रैपिंग, मेट्रीमोनियल फ्रॉड, ATM फ्रॉड और अन्य इंटरनेट आधारित साइबर अपराधों से बचने के उपाय भी बताए गए।

सेक्सटॉर्शन और न्यूड कॉल ब्लैकमेलिंग से बचने की सलाह

पुलिस ने सेक्सटॉर्शन और न्यूड कॉल ब्लैकमेलिंग से बचने के लिए अजनबियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करने, अनजान नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल को रिसीव न करने तथा सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह दी साथ ही Secure Browser, Safe Browsing, Web Safety Tools और Antivirus का इस्तेमाल करने तथा मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल डिवाइस को समय-समय पर अपडेट रखने के लिए भी जागरूक किया गया।

ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत

पुलिस ने लोगों को बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराने के बजाय तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें इसके साथ ही cybercrime.gov.in पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। पुलिस ने बताया कि समय पर शिकायत करने से ठगी की रकम को होल्ड या फ्रीज कराने की कार्रवाई में मदद मिल सकती है अभियान के दौरान थाना साइबर क्राइम के उपनिरीक्षक शिवकुमार उपाध्याय समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे और छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई