best news portal development company in india

सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

SHARE:

सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

आजमगढ़। थाना कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .303 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गईl

गिरफ्तार आरोपी की पहचान यासिर शेख पुत्र ताजिर, निवासी ग्राम ककरहटा, थाना कोतवाली, आजमगढ़, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 3 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12:45 बजे हाफिजपुर चौराहे से गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा .303 बोर और एक जिंदा कारतूस .303 बोर बरामद किया। मामले में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 523/2026, धारा 7/9/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार प्रजापति, कांस्टेबल सुमित कुमार, भूपेन्द्र मिश्रा, अम्बरदीप, भवर सिंह एवं जितेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई