best news portal development company in india

बकरी चोरी गिरोह के सदस्य से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

बकरी चोरी गिरोह के सदस्य से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। थाना सिधारी पुलिस ने बकरी चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, 04 अक्टूबर को सिधारी पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बकरी चोरी गिरोह के दो सदस्य मोटरसाइकिल से समेंदा होते हुए शाहगढ़ की ओर आ रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम ने समेंदा-पूरा ठकुराई मार्ग स्थित लोहारी मोड़ पुलिया के पास घेराबंदी की। मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास करने पर बाइक गिर गई। पुलिस के मुताबिक, मोटरसाइकिल चालक कलीम अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि पीछे बैठे आसिफ पुत्र हसीब निवासी अशरफपुर, थाना जीयनपुर ने पुलिस टीम पर फायरिंग की।

पुलिस का कहना है कि आत्मसमर्पण की चेतावनी के बावजूद दोबारा फायर करने का प्रयास किया गया। इसके बाद आत्मरक्षार्थ की गई नियंत्रित फायरिंग में आसिफ के पैर में गोली लगी।

उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, मिस फायर कारतूस, ₹1,560 नगद और घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन बरामद किया गया।

मामले में थाना सिधारी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

दौलतपुर से चोरी हुई थीं 2 बकरियां, मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी से हुआ खुलासा

आजमगढ़। थाना सिधारी क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर से हुई दो बकरी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए आरोपी आसिफ से पूछताछ के दौरान इस घटना का खुलासा हुआ।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त आसिफ पुत्र हसीब निवासी अशरफपुर, थाना जीयनपुर ने पूछताछ में बताया कि 29 सितंबर 2026 को उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्राम दौलतपुर से दो बकरियां चोरी की थीं।

इस मामले में थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 404/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर आसपास के क्षेत्रों में बकरी चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

समेंदा से चोरी की बकरी बेचने पर मिले थे ₹1,560, पुलिस ने आरोपी से बरामद किए रुपये

आजमगढ़। थाना सिधारी क्षेत्र के ग्राम समेंदा से हुई बकरी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए आरोपी आसिफ के कब्जे से ₹1,560 नगद बरामद हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में अभियुक्त आसिफ ने बताया कि 20 सितंबर 2026 को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर समेंदा क्षेत्र से बकरी चोरी की थी। चोरी की गई बकरी को बाद में बेच दिया गया था, जिसमें प्राप्त रकम में से ₹1,560 उसके हिस्से में आए थे।

पूछताछ के दौरान बरामद ₹1,560 के संबंध में जानकारी लेने पर आरोपी ने इसे चोरी की बकरी बेचने से प्राप्त रकम बताया।

इस मामले में थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 405/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी और उसके साथियों द्वारा आसपास के क्षेत्रों में बकरी चोरी की अन्य घटनाओं को भी अंजाम दिया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।

जीयनपुर के बैरियाडिह से 3 बकरी चोरी का खुलासा, सिधारी पुलिस की पूछताछ में सामने आया मामला

आजमगढ़। थाना जीयनपुर क्षेत्र के ग्राम बैरियाडिह से तीन बकरी चोरी की घटना का खुलासा हुआ है। यह मामला थाना सिधारी पुलिस द्वारा मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए आरोपी आसिफ से पूछताछ के दौरान सामने आया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त आसिफ पुत्र हसीब निवासी अशरफपुर, थाना जीयनपुर ने पूछताछ में बताया कि 16 सितंबर 2026 को उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बैरियाडिह से तीन बकरियां चोरी की थीं।

इस संबंध में थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 398/2026 धारा 305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी बकरी चोरी करने वाले गिरोह के साथ मिलकर आसपास के क्षेत्रों में घटनाओं को अंजाम देता था। पूछताछ में सामने आए गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई