मौसम के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से सावधानी बरतने की अपील की
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जनपद आजमगढ़ में तीन दिनों (दिनांक 06, 07 एवं 08 अक्टूबर 2026) के दौरान मेघगर्जन/वज्रपात के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना के दृष्टिगत अलर्ट जारी किया गया है।
उक्त मौसम संबंधी पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि सभी लोग आवश्यक सावधानी बरतें तथा खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों, विद्युत खंभों एवं जर्जर भवनों के आसपास जाने से बचें। वज्रपात की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहें और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भी मौसम की स्थिति पर सतत निगरानी बनाए रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर जनसामान्य को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।








