आजमगढ़ में एसएसपी ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनीं
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने मंगलवार, 6 अक्टूबर को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुज्जर भी मौजूद रहे।

जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखने पर जोर देते हुए पीड़ितों को प्रभावी एवं त्वरित न्याय दिलाने के निर्देश दिए। जनपद पुलिस की ओर से कहा गया कि आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनविश्वास को मजबूत करने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है।








