best news portal development company in india

साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति को मिली राहत, ₹25,450 की धनराशि वापस

SHARE:

साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति को मिली राहत, ₹25,450 की धनराशि वापस

आजमगढ़। थाना रौनापार क्षेत्र के ग्राम बैदौली निवासी जगदीश भारती साइबर फ्रॉड के शिकार हो गए थे। साइबर ठगी के जरिए उनके बैंक खाते से ₹1,15,090 की धनराशि निकाल ली गई थी। मामले में रौनापार पुलिस की साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में ₹25,450 की धनराशि वापस करा दी है।

पुलिस के अनुसार, जगदीश भारती का मोबाइल फोन 13 अप्रैल 2026 को दिल्ली में चोरी हो गया था। इसके बाद 17 अप्रैल को नया सिम चालू करने के बाद उनके बैंक खाते से ₹1,15,090 की धनराशि निकल गई। पीड़ित ने 18 अप्रैल 2026 को साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत मिलने के बाद साइबर टीम ने संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की और ठगी की रकम में से ₹95,653.61 विभिन्न खातों में होल्ड करा दिए। इसी क्रम में 8 अक्टूबर 2026 को MRM पोर्टल के माध्यम से ₹25,450 पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिए गए।

पुलिस ने बताया कि शेष होल्ड धनराशि को भी पीड़ित को वापस कराने की प्रक्रिया जारी है। कार्रवाई में साइबर टीम थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ की भूमिका रही।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई