best news portal development company in india

आजमगढ़। किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद किया

SHARE:

आजमगढ़। किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद किया

आजमगढ़। थाना रानी की सराय पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संबंधित किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को वादी ने थाना रानी की सराय में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गौतम उर्फ रामचन्द्र उनकी पुत्री को 5 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10 बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 271/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) और 87 में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में थाना रानी की सराय पुलिस टीम ने 8 अक्टूबर 2026 को रात करीब 8:50 बजे चेकपोस्ट तिराहे से आरोपी गौतम उर्फ रामचन्द्र पुत्र हरिश्चन्द्र, निवासी मित्रसेनपुर, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने संबंधित किशोरी को सकुशल बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक श्वेता दुबे, महिला कांस्टेबल प्रियंका सिंह और रिजर्व कांस्टेबल दीपक गुप्ता।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई