best news portal development company in india

सुपौल में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठकः समितियों को नियमों के पालन और निर्धारित तरीके से विसर्जन के निर्देश, डीजे बजाने पर प्रतिबंध

SHARE:

सुपौल में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठकः समितियों को नियमों के पालन और निर्धारित तरीके से विसर्जन के निर्देश, डीजे बजाने पर प्रतिबंध

रिपोर्ट:-मो.अल्ताफ राजा

सुपौल सदर थाना परिसर में शुक्रवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसमें डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया। बैठक में शहर और ग्रामीण इलाकों की दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन ने बैठक की अध्यक्षता की। सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार और सदर थाना अध्यक्ष रामसेवक रावत भी मौजूद थे।आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने पर चर्चा हुई।

पुलिस प्रशासन ने पूजा समितियों को जरूरी निर्देश दिए।संवेदनशील जगहों पर पुलिस की रहेगी विशेष निगरानी। साफ किया कि दुर्गा पूजा के दौरान डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। आयोजकों से नियमों का पालन करने और विसर्जन कार्यक्रम निर्धारित नियमों के अनुरूप करने की अपील की गई।राजीव रंजन ने कहा कि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।संवेदनशील जगहों पर निगरानी होगी और अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने शहरवासियों और पूजा समितियों से शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई