best news portal development company in india

नाम बदलने और एयरपोर्ट बेचने वाली सरकार को जनता बदलने जा रही है।अखिलेश यादव

SHARE:

बलिया में सपा अध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, भाजपा को हराना बताया समाजवादी पार्टी का लक्ष्य

बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नाम बदलने और एयरपोर्ट बेचने वाली सरकार को जनता बदलने जा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन का उद्देश्य केवल सीटें हासिल करना नहीं, बल्कि भाजपा को हराना है।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर सनातन धर्म के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी हुई है। उन्होंने दावा किया कि अयोध्या के लोगों के साथ भेदभाव हुआ है और इसके चलते लोग भाजपा के खिलाफ मतदान करेंगे।

सीएम योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने की दी थी सलाह

अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आगामी विधानसभा चुनाव अयोध्या से लड़ने की सलाह राजनीतिक सुझाव के तौर पर दी थी, न कि चुनौती के रूप में। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अयोध्या से चुनाव लड़ने की सलाह दी गई थी, लेकिन इसे चुनौती नहीं समझा जाना चाहिए।

एयरपोर्ट के नामकरण और निजीकरण पर उठाए सवाल

सपा अध्यक्ष ने एयरपोर्ट का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा किए जाने के प्रस्ताव का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग ऐसी परियोजनाओं के जरिए अपना नाम जोड़ने की कोशिश करते हैं, ताकि मृत्यु के बाद भी लोग उन्हें याद रखें। उन्होंने कहा कि उन्हें नामकरण से आपत्ति नहीं है, लेकिन सरकार द्वारा छोटे-बड़े एयरपोर्ट बेचे जाने पर सवाल उठाए। उनके मुताबिक, कनेक्टिविटी बेहतर होने के बाद जेवर एयरपोर्ट को भी बेचने की कोशिश की जाएगी।

राम गोविंद चौधरी को दी श्रद्धांजलि

अखिलेश यादव नेता प्रतिपक्ष और मंत्री रहे स्वर्गीय राम गोविंद चौधरी के त्रयोदशाह संस्कार में शामिल होने के लिए बलिया के सिकंदरपुर क्षेत्र स्थित गोसाईपुर गांव पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की।

वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के संबंध में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता इससे जुड़े आंदोलनों और कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई