best news portal development company in india

माधोपट्टी गांव की मुस्कान सिंह का हरियाणा पीसीएस में चयन, गांव में खुशी की लहर

SHARE:

माधोपट्टी गांव की मुस्कान सिंह का हरियाणा पीसीएस में चयन, गांव में खुशी की लहर

डॉ.इम्तियाज अहमद
जफराबाद ,जौनपुर । क्षेत्र के माधोपट्टी गांव की रहने वाली मुस्कान सिंह ने हरियाणा पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर गांव का नाम रोशन किया है। उनके चयन की खबर मिलते ही गांव में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया। परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने मुस्कान सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुस्कान सिंह की इस सफलता से गांव के लोगों में उत्साह है। उनकी उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। उनकी सफलता से परिवार और गांव के लोगों में गर्व की भावना है।
मुस्कान सिंह की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई