मरियम पहाड़ी में फ्र. डी. टी. राइस मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल संपन्न, विजेता टीम को मिला ₹13 हजार का पुरस्कार
रिपोर्ट: एमडी सद्दाम अंसारी, मरियम पहाड़ी, सोनो (जमुई)।

जमुई (बिहार)। जमुई जिले के सोनो प्रखंड अंतर्गत मरियम पहाड़ी में 9 और 10 अक्टूबर को आयोजित दो दिवसीय फ्र. डी. टी. राइस मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ। पुरुष फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फाइनल मुकाबले में एक गोल के अंतर से जीत दर्ज की गई। विजेता टीम को 13 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, खेल कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन किया। मुकाबले को देखने के लिए स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन में खेल के प्रति खिलाड़ियों का जुनून और दर्शकों का उत्साह आकर्षण का केंद्र रहा।
मुख्य अतिथियों और गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी
फुटबॉल टूर्नामेंट के अवसर पर समाजसेवी जेड अली भुट्टो, परवेज सेठ (पुणे वाले), हाफिज लुकमान, मुख्य कोच अरशद हुसैन, छुछनरिया पंचायत के मुखिया, माइकल, चरकापत्थर थाना प्रभारी, चर्च के फादर साहब सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
खेल के माध्यम से एकता और भाईचारे का संदेश
मरियम पहाड़ी में आयोजित इस टूर्नामेंट ने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के साथ ही खेल भावना, आपसी एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया। इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।








