best news portal development company in india

आधे से अधिक स्टार्टअप की कमान महिलाओं के हाथ, महिला सशक्तीकरण की नई तस्वीर पेश कर रहा उत्तर प्रदेश… योगी आदित्यनाथ

SHARE:

आधे से अधिक स्टार्टअप की कमान महिलाओं के हाथ, महिला सशक्तीकरण की नई तस्वीर पेश कर रहा उत्तर प्रदेश… योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तीकरण की तस्वीर तेजी से बदल रही है। कभी जिन क्षेत्रों में महिलाओं के सामने चुनौतियां थीं, आज वहीं महिलाएं अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर नई पहचान बना रही हैं। प्रदेश में आधे से अधिक स्टार्टअप की कमान महिलाओं के हाथों में होना इस बदलाव का बड़ा उदाहरण है शारदीय नवरात्र के प्रारंभ और अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले महिलाओं के लिए कई क्षेत्रों में आगे बढ़ना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन अब बेटियां नाइट शिफ्ट में काम कर रही हैं और अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

महिला कार्यबल की भागीदारी में हुआ इजाफा

मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में हुई प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि महिला कार्यबल में भागीदारी 12 प्रतिशत से बढ़कर 36 प्रतिशत हो जाना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को रोजगार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

बालिकाओं को किया सम्मानित

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में आयोजित बालिका सम्मान समारोह में कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में अध्ययनरत नौ बेटियों को सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं को भेंट स्वरूप स्टडी टेबल प्रदान की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मां पाटेश्वरी के गर्भगृह में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी की।

महिला सुरक्षा और स्वावलंबन पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। ‘सशक्त नारी, समृद्ध उत्तर प्रदेश’ के संकल्प के तहत प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी योजनाओं से महिलाओं और बेटियों को लाभ मिल रहा है उन्होंने मिशन शक्ति, ऑपरेशन कायाकल्प और अन्य योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

प्रदेश में महिला सशक्तीकरण के लिए विभिन्न योजनाओं और पहलों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलने से परिवार, समाज और प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है उन्होंने विश्वास जताया कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और बेटियों को मिल रहे अवसर उत्तर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई