best news portal development company in india

आजमगढ़ प्रतिबंधित पशु वध मामले में आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद

SHARE:

निजामाबाद पुलिस ने महफूज आजमी को किया गिरफ्तार, वाहन में मिले खून के निशान,न्यायालय भेजा गया आरोपी

आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित पशु के वध के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महफूज आजमी (28) पुत्र सब्बीर, निवासी फरिहा, थाना निजामाबाद, आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, 9 अक्टूबर 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम फरिहा निवासी जाहिद पुत्र मैनुद्दीन के मकान में प्रतिबंधित पशु का वध कर मांस बेचा जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपी नहीं मिले। घटनास्थल से तीन प्लास्टिक की बोरियों में मांस, एक लोहे का चापड़, लकड़ी का ठीहा और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। इसके बाद फील्ड यूनिट और पशु चिकित्साधिकारी को बुलाकर आवश्यक जांच कराई गई।

स्कॉर्पियो से अवशेष ले जाने का आरोप

इस मामले में 10 अक्टूबर को थाना निजामाबाद में मुकदमा संख्या 259/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5/8 और आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान 12 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली कि घटना से संबंधित स्कॉर्पियो ग्राम असगड़ा मुस्तफाबाद चौक पर खड़ी है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन चालक महफूज आजमी को दोपहर करीब 12:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, वाहन की जांच में दुर्गंध और कई स्थानों पर खून के निशान मिले। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि 9 अक्टूबर को जाहिद के साथ पशु का वध करने के बाद अवशेष बोरियों में भरकर इसी स्कॉर्पियो से ले जाए गए और कूड़ाघर में फेंके गए।

पुलिस टीम ने की कार्रवाई

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया। कार्रवाई करने वाली टीम में निरीक्षक जयप्रकाश यादव, मुख्य आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार यादव और आरक्षी मनीष कुमार कुशवाहा शामिल रहे पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई