best news portal development company in india

आजमगढ़ छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी और अश्लील इशारा करने का आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत दीदारगंज पुलिस की कार्रवाई, आमगांव चौराहे पर छात्राओं को करता था परेशान

आजमगढ़। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत आजमगढ़ की दीदारगंज पुलिस ने छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी करने और अश्लील इशारा करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को आमगांव चौराहे पर विद्यालय आने-जाने वाली छात्राओं को परेशान करने की शिकायत के मामले में पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान अर्जुन कुमार बिन्द (20 वर्ष) पुत्र रामसिजारो, निवासी जमदहा, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात और क्षेत्राधिकारी फूलपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दीदारगंज के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह यादव ने पुलिस टीम और मिशन शक्ति टीम के साथ मिलकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

इस मामले में थाना दीदारगंज पर मुकदमा संख्या 189/2026, धारा 296 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह यादव, कांस्टेबल विरेन्द्र सरोज, कांस्टेबल अभय सिंह, महिला कांस्टेबल साक्षी सिंह, अंजिला निषाद, नन्दनी गुप्ता और खुशबु कश्यप शामिल रहीं।

आजमगढ़ पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-6.0 के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए अभियान जारी रखने की बात कही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई