best news portal development company in india

भेली चौक पर भक्तिमय माहौल में स्थापित हुई मां दुर्गा की प्रतिमा, प्रशासन की देखरेख में संपन्न हुआ आयोजन

SHARE:

भेली चौक पर भक्तिमय माहौल में स्थापित हुई मां दुर्गा की प्रतिमा, प्रशासन की देखरेख में संपन्न हुआ आयोजन

फूलपुर, आजमगढ़। आदर्श नगर पंचायत फूलपुर स्थित भेली चौक पर शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। इस अवसर पर अद्भुत क्लब समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना एवं आरती की, देर रात तक चले धार्मिक कार्यक्रम में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।

मां दुर्गा की प्रतिमा को निर्धारित स्थान तक लाने के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों के साथ शामिल हुए इस दौरान नगर के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला अद्भुत क्लब समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने आपसी सहयोग से आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान फूलपुर प्रशासन की उपस्थिति रही प्रशासन की देखरेख और सहयोग से धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने भी व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाई।

नवरात्र के पावन अवसर पर मां दुर्गा की आराधना का विशेष महत्व है, जबकि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। ऐसे धार्मिक आयोजन आस्था के साथ-साथ आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर ओंकार नाथ गुप्ता, हर्ष सोनी, जुगनू सोनी, किशन जायसवाल, पवन गुप्ता, हिमांशु मोदनवाल सहित अन्य श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

अद्भुत क्लब समिति और श्रद्धालुओं की सहभागिता तथा प्रशासन की देखरेख में संपन्न हुए इस आयोजन ने भेली चौक पर भक्तिमय वातावरण बना दिया कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धा, शांति, आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई