best news portal development company in india

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश !

SHARE:

आजमगढ़ पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में अधिकारियों को निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश

आजमगढ़, 14 अक्टूबर 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पीड़ितों की शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश

जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी सगड़ी देशराज सिंह भी उपस्थित रहे अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए एसएसपी ने निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखी जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए साथ ही पीड़ित पक्ष को प्रभावी न्याय दिलाने के लिए निर्धारित समयसीमा के भीतर शिकायतों का समाधान करने पर जोर दिया गया।

जनसमस्याओं के समाधान के लिए पुलिस प्रतिबद्ध

आजमगढ़ पुलिस के अनुसार, आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना और पुलिस के प्रति जनविश्वास को मजबूत बनाना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई