मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत अधिकारियों ने नारी संरक्षण गृह और वन स्टॉप सेंटर का किया भ्रमण, महिला सुरक्षा एवं संरक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा
आजमगढ़, 14 अक्टूबर 2026। शारदीय नवरात्रि एवं मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत दीपावली के अवसर पर जरूरतमंदों के साथ खुशियां साझा करने की पहल की गई।

बुधवार को आजमगढ़ पुलिस के अधिकारियों ने थाना निजामाबाद स्थित नारी संरक्षण गृह एवं आश्रय गृह का भ्रमण कर वहां रह रही महिलाओं और अन्य लोगों के बीच खाद्य सामग्री, फल तथा दीपावली से संबंधित आवश्यक सामग्री का वितरण किया।
यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे आयोजित किया गया। इस दौरान एएसपी/क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुर्जर, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी एवं थाना प्रभारी निजामाबाद मौजूद रहे। अधिकारियों ने संरक्षण गृह में रह रहे लोगों से मुलाकात कर त्योहार के अवसर पर आवश्यक सामग्री वितरित की।

वन स्टॉप सेंटर का भी किया निरीक्षण
नारी संरक्षण गृह के भ्रमण के बाद पुलिस अधिकारियों ने थाना सिधारी स्थित वन स्टॉप सेंटर का भी दौरा किया। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सहायता से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण पर जोर- आजमगढ़ पुलिस के अनुसार, मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में त्योहारों के अवसर पर जरूरतमंद लोगों के बीच खुशियां साझा करने तथा महिला संरक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।








