‘ऑपरेशन सड़क पर सूरूर’ के तहत कोतवाली पुलिस ने पकड़ा, पुलिस एक्ट की धारा 34 में चालान कर दी चेतावनी
आजमगढ़, 14 अक्टूबर 2026। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस ने कार्रवाई की है। ‘ऑपरेशन सड़क पर सूरूर’ के तहत कोतवाली पुलिस ने सड़क और सड़क किनारे सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे 12 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की।
13 अक्टूबर को चलाया गया अभियान
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया।
13 अक्टूबर 2026 को की गई कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते पाए गए 12 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत चालान किया गया। साथ ही उन्हें भविष्य में इस प्रकार का कृत्य नहीं करने की चेतावनी दी गई।
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने से बचने की अपील
आजमगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़कों, सड़क किनारे या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें। ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखना और आमजन के लिए सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित करना है।








