best news portal development company in india

विधायक बनने के बाद पहली वार सुपौल पहुंचे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर. कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत.

SHARE:

विधायक बनने के बाद पहली वार सुपौल पहुंचे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर. कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत.

रिपोर्टर मो नजीर आलम 

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर विधायक बनने के बाद पहली वार सुपौल पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया है. सुपौल सदर बाजार के एक निजी होटल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर का भव्य स्वागत किया. इस मौके पर सुपौल जन सुराज द्वारा प्रशांत किशोर को लड्डू मिठाई से तौला गया, जिसके बाद प्रशांत किशोर ने कार्यक्रम में मौजूद कार्य कर्ताओं के साथ संवाद किया. मौके पर कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से

जन सुराज के उम्मीदवार रजनीश रंजन भी मौजूद थे. प्रशांत किशोर ने अपने सम्बोधन में संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं को टिप्स दिये. इस मौके पर प्रशांत किशोर ने कहा कि कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के उम्मीदवार की जीत हुई तो लोक सभा चुनाव से पहले सभी शिक्षकों को सातवें बेतनमान का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा.

उन्होंने यह भी कहा कि जन सुराज के उम्मीदवार यहां से जीत हासिल करती है तो इस क्षेत्र के दस हजार युवाओं को उनके योग्यता के अनुसार प्राइवेट सेक्टर में नौकरी दी जाएगी.

प्रशांत किशोर ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के उम्मीदवार रजनीश रंजन को जिताने की अपील की है.

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई