best news portal development company in india

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन-2026 के लिए रवाना हो रहीं 23 पोलिंग पार्टियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

SHARE:

मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

आज जनपद के 23 मतदान केंद्रों पर विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन के लिए होगा मतदान

निर्वाचन के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी- जिला निर्वाचन अधिकारी

आजमगढ़, 22 अक्टूबर 2026//

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर 2026 को जनपद आजमगढ़ के 23 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जाएगा। मतदान प्रक्रिया को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को जिला निर्वाचन कार्यालय, आजमगढ़ से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने 23 पोलिंग पार्टियों की रवानगी प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निर्वाचन संबंधी तैयारियों की जानकारी प्राप्त की तथा मतदान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियां निर्धारित स्थान पर पूरी सुरक्षा के साथ पहुंचे, निर्वाचन के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी पोलिंग पार्टियां निर्धारित समय से अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान की तैयारियां सुनिश्चित करें। सभी कार्मिक निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं निर्वाचन प्रक्रिया का कड़ाई से अनुपालन करें। मतदान से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच कर ली जाए, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। उन्होंने मतदान कार्मिकों को अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता, सतर्कता एवं निष्पक्षता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होने समस्त मतदान कार्मिकांे से कहा कि निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदान कराने से संबंधित उपलब्ध कराये जा रहे सभी सामग्रियों का मिलान अवश्य कर लिया जाए, यदि किसी भी सामग्री की कमी हो तो उसे सूचित करते हुए प्राप्त करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखना सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। इसलिए सभी कार्मिक आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

जनपद के 23 मतदान केंद्रों पर 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी के साथ ही निर्वाचन संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। प्रशासन द्वारा मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय चावला, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर इं0 कुलभूषण सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई