best news portal development company in india

आजमगढ़ पुलिस लाइन के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते 10 स्वर्ण, 13 रजत और 4 कांस्य पदक

SHARE:

ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए 10 खिलाड़ियों का चयन, आईपीएस मानुष पारीक ने मेडल देकर किया सम्मानित

आजमगढ़, 22 अक्टूबर 2026। वामा सारथी के तहत संचालित खेल पहल में आजमगढ़ पुलिस लाइन के खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण, 13 रजत एवं 04 कांस्य पदक हासिल किए। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के आधार पर 10 खिलाड़ियों का ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वामा सारथी के तहत संचालित खेल पहल के अंतर्गत पुलिस लाइन आजमगढ़ में बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा रहा है इसी क्रम में 10 एवं 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रदेश के 22 जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में आजमगढ़ पुलिस लाइन के 40 बच्चों ने हिस्सा लेते हुए 10 स्वर्ण, 13 रजत एवं 04 कांस्य पदक प्राप्त किए उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 10 खिलाड़ियों का ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ।

इस उपलब्धि पर आईपीएस अधिकारी मानुष पारीक ने खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक, सब-इंस्पेक्टर चंद्रहस राम (टीम मैनेजर), टीम कोच सुनील कुमार शिंदे, सहायक महिला अनामिका शुक्ला, प्रिया सिंह, साधना तथा मुख्य आरक्षी सर्वेश, निखिल मौर्य एवं आकाश कुमार उपस्थित रहे।

पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी

स्वर्ण पदक विजेता: दीपांशी गुप्ता, सौम्या पटेल, गौरवी गुप्ता, परिधि गुप्ता, अनुराग, स्वामी निषाद, अंशु यादव एवं हर्षित।

रजत पदक विजेता: श्रेया यादव, गौरवी गुप्ता, समृद्धि ओझा, दिव्यांशी, शिखर वर्मा, परिधि, शिवम वर्मा, अनुराग, गौर आर्यन, गौण आर्यन गुप्ता, स्वाति निषाद, अंशु यादव एवं अनमोल।

कांस्य पदक विजेता: दिश्या सिंह, आरवी जायसवाल, शिशिर चौधरी एवं दीपक।

वामा सारथी के तहत संचालित यह पहल बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने, उनकी प्रतिभा को निखारने तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई