best news portal development company in india

आजमगढ़ डिजिटल अरेस्ट और सेक्सटॉर्शन समेत साइबर अपराधों से बचाव के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

SHARE:

SBI और जनसेवा केंद्र रानी की सराय में लोगों को किया जागरूक, साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की दी सलाह

रानी की सराय, आजमगढ़। नेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस मंथ (NCSAM) के तहत आजमगढ़ साइबर क्राइम पुलिस ने शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को रानी की सराय स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और जनसेवा केंद्र पर साइबर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान आमजन को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, म्यूल अकाउंट, सेक्सटॉर्शन और अन्य ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के तरीके बताए गए।

फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठगी करने के तरीके बताए

पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अपराध कौस्तुभ त्रिपाठी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान लाउडहेलर और पंपलेट के माध्यम से लोगों को बताया गया कि साइबर अपराधी फर्जी पुलिस या सीबीआई अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाते हैं और धनराशि की मांग करते हैं। इसके अलावा फर्जी ऐप डाउनलोड कराने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करवाने, गिफ्ट और लॉटरी का लालच देने तथा सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती के जरिए भी ठगी की जाती है पुलिस ने म्यूल अकाउंट और फर्जी मोबाइल नंबरों के इस्तेमाल से होने वाले साइबर अपराधों के बारे में भी लोगों को जानकारी दी।

सेक्सटॉर्शन से बचने की दी सलाह

जागरूकता अभियान के दौरान सेक्सटॉर्शन के प्रति भी लोगों को सतर्क किया गया। पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधी सोशल मीडिया पर फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर लोगों से दोस्ती करते हैं। इसके बाद वीडियो कॉल के दौरान अश्लील वीडियो दिखाकर स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर लेते हैं और बाद में उसी रिकॉर्डिंग के आधार पर ब्लैकमेल कर पैसे मांगते हैं।

पुलिस ने लोगों से अनजान व्यक्तियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने और अज्ञात नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल के प्रति सतर्क रहने की अपील की। साथ ही किसी भी परिस्थिति में डरकर साइबर अपराधियों को पैसे नहीं देने और घटना होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।

साइबर ठगी होने पर 1930 पर करें शिकायत

पुलिस टीम ने आमजन को साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने के लिए भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल www.cybercrime.gov.in और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर जल्द से जल्द शिकायत दर्ज करानी चाहिए, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

ये पुलिसकर्मी रहे मौजूद

अभियान में उपनिरीक्षक रजत सिंह, हेड कांस्टेबल कल्लू प्रसाद, हेड कांस्टेबल सुखनन्दन सिंह, कांस्टेबल विकास कुमार, महिला कांस्टेबल प्रियंका गौड़ और महिला कांस्टेबल संज्ञा सहित साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम मौजूद रही।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई