निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई पर जोर, पीड़ितों को प्रभावी न्याय दिलाने के निर्देश
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। जनसुनवाई में क्षेत्राधिकारी कार्यालय किरन पाल सिंह उपस्थित रहे।

जनसुनवाई के दौरान संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखने और पीड़ित पक्ष को प्रभावी न्याय दिलाने पर जोर दिया गया।
आजमगढ़ पुलिस ने आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान और जनविश्वास को मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।








