best news portal development company in india

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन कार्यालय सहित एफएलसी कार्यों का किया दैनिक निरीक्षण

SHARE:

एफएलसी कार्य में पारदर्शिता, शुचिता एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश

आजमगढ़, 23 अक्टूबर 2026/ जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने जिला निर्वाचन कार्यालय एवं ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का दैनिक निरीक्षण कर वहां चल रहे प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) कार्य का जायजा लिया। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की एफएलसी प्रक्रिया को भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपादित किए जाने के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने साफ सफाई व्यवस्था सहित कार्यालय के सभी कर्मचारियों की सूची चशपा करने का निर्देश दिया। फाइलों के सुव्यवस्थित रखरखाव सहित अनावश्यक प्रपत्रों को स्टोर रूम में रखने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने एफएलसी कार्य में लगे तकनीकी कार्मिकों एवं संबंधित अधिकारियों से मशीनों की जांच प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की कार्यशीलता, कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट एवं वीवीपैट सहित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जांच प्रक्रिया को देखा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ईवीएम/वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है, इसलिए एफएलसी कार्य को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार पूर्ण गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-निकास व्यवस्था एवं अभिलेखों का भी जायजा लिया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई