best news portal development company in india

आजमगढ़ पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर, 33 यूनिट रक्त एकत्र

SHARE:

मिशन शक्ति 6.0 के तहत तीन महिला आरक्षियों और महिला समाजसेवी ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

आजमगढ़। मिशन शक्ति 6.0 अभियान के अंतर्गत 25 अक्टूबर को पुलिस लाइन आजमगढ़ में वामा सारथी एवं सिविल डिफेंस के संयुक्त तत्वावधान में IMA आजमगढ़ के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 33 यूनिट रक्तदान हुआ।

इस दौरान थाना कंधरापुर में तैनात महिला आरक्षी नीतू सिंह, रिद्धि तिवारी और अनीता गुप्ता ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। वहीं, हीरापट्टी निवासी महिला मंडल जन सेवा समिति की सचिव पूनम उमेश सिंह ने भी रक्तदान कर सामाजिक सेवा में सहभागिता निभाई।

आयोजकों के अनुसार, शिविर का उद्देश्य महिला सशक्तीकरण, सामाजिक जिम्मेदारी और मानव सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस पहल के माध्यम से रक्तदान के महत्व का संदेश दिया गया।

संदेश।। रक्तदान महादान है। आपका एक कदम किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में मदद कर सकता है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई