best news portal development company in india

डीएम की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की जिला स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

SHARE:

दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद के सभी गौ आश्रय स्थलों पर होगा व्यापक स्वच्छता व गोसेवा,गोआश्रय स्थलों पर हरे चारे, भूसे, पेयजल एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें – जिलाधिकारी

आजमगढ़, 26 अक्टूबर 2026/ जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पशुपालन विभाग की जिला स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न गोआश्रय स्थलों में संरक्षित निराश्रित गोवंशों के संरक्षण, भरण-पोषण, चिकित्सा एवं मूलभूत व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने गोवंशों के समुचित रख-रखाव को शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में बताते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास खंडों में चिन्हित चारागाह भूमि पर गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के लिए शत-प्रतिशत हरे चारे की बुआई कराई जाए। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी गोआश्रय स्थलों पर गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा चारा, स्वच्छ पेयजल एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गोवंशों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बैठक में मुख्यमंत्री सहभागिता योजना की समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर रहे सहभागियों का सत्यापन कराया जाए, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि लाभार्थियों द्वारा गोवंशों का समुचित संरक्षण एवं भरण-पोषण किया जा रहा है। यदि किसी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी ने गोवंश संरक्षण से संबंधित अन्य बिंदुओं की भी समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि गोआश्रय स्थलों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर उसका तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निराश्रित गोवंशों के संरक्षण एवं देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ,जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश गुप्ता, डीपीआरओ समस्त खंड विकास अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई