best news portal development company in india

आजमगढ़।। मिशन शक्ति 6.0 के तहत जीयनपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

SHARE:

आजमगढ़।। मिशन शक्ति 6.0 के तहत जीयनपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

जीयनपुर, आजमगढ़। दिनांक 28 अक्टूबर 2026। मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जीयनपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप हैं।

पहला मामला:- चार वर्षों तक शादी का झांसा देने का आरोप, राहुल कुमार गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को थाना जीयनपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी 24 वर्षीय पुत्री के साथ राहुल कुमार पुत्र गिरधारी, निवासी ग्राम पारीपट्टी, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़, पिछले चार वर्षों से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रहा था। आरोप है कि शादी के लिए कहने पर अभियुक्त ने शादी करने से इनकार कर दिया तथा वादी और उनके परिवार के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दी।

तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर में मु0अ0सं0 0443/2026 के तहत धारा 69 बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र गिरधारी, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी ग्राम पारीपट्टी, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ को पारीपट्टी मोड़ के पास चर्च के निकट से गिरफ्तार किया।

दूसरा मामला:- शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, दिलशाद उर्फ भकालू गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, दिनांक 2 अक्टूबर 2026 को एक महिला ने थाना जीयनपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि दिलशाद उर्फ भकालू पुत्र एकलाख उर्फ अखलाक, निवासी कुरैश नगर, जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

महिला की तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर में मु0अ0सं0 0399/2026 के तहत धारा 69 बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 351(3) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

पुलिस ने दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को अभियुक्त दिलशाद उर्फ भकालू पुत्र एकलाख उर्फ अखलाक, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी कुरैश नगर, जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ को जीयनपुर सब्जी मंडी स्थित ईदगाह के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस कार्रवाई

थाना जीयनपुर पुलिस द्वारा दोनों अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत महिला संबंधी अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में की गई।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई