आजमगढ़। नाबालिग को ले जाने के मामले में वांछित महिला गिरफ्तार, न्यायालय से जारी NBW वारंट पर कार्रवाई
आजमगढ़। जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुबारकपुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारंट (NBW) के अनुपालन में की।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 28 जून 2026 को सठियांव निवासी एक व्यक्ति ने थाना मुबारकपुर में सूचना दी कि उनकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से चली गई है। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। इस संबंध में थाना मुबारकपुर में मु0अ0सं0 263/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान सरिता पत्नी विजय प्रताप, निवासी डिलियापार सबरुपुर, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ का नाम नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में सामने आया। इसके बाद न्यायालय से अभियुक्ता के विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया।
पुलिस ने दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को अभियुक्ता सरिता को उकरौरा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। मामले में थाना मुबारकपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।








