best news portal development company in india

चक्रवाती तूफ़ान अर्णब के प्रभाव से 29-30 अक्टूबर के दौरान प्रदेश में तेज हवाओं के साथ व्यापक वर्षा की सम्भावना !

SHARE:

चक्रवाती तूफ़ान अर्णब के प्रभाव से 29-30 अक्टूबर के दौरान प्रदेश में तेज हवाओं के साथ व्यापक वर्षा की सम्भावना

बंगाल की खाड़ी l पर बने चक्रवाती तूफान “अर्णब” [उच्चारण: ऑरनब] ने 28 अक्टूबर को भा.मा.स. 02:00-08:00 बजे के दौरान बापटला एवं विशाखापत्तनम के बीच यानम के पास आंध्र प्रदेश एवं यानम तटों को अति प्रचंड चक्रवाती तूफान के रूप में पार किया तथा जमीनी प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप उत्तरोत्तर कमजोर पड़कर आज दोपहर 1130 बजे तक प्रचंड चक्रवाती तूफ़ान व शाम 1730 बजे तक चक्रवाती तूफ़ान में परिवर्तित होकर आंध्र प्रदेश एवं यानम तट के पास 17° उत्तरी अक्षांश तथा 81.7° पूर्वी देशांतर के आसपास चक्रवाती तूफ़ान के रूप में संकेंद्रित था | इसके आगामी 24 घंटो के दौरान उत्तर-उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए कमजोर होकर आज मध्य रात्रि तक गहन अवदाब तथा उसके बाद क्रमशः कमजोर होने की संभावना है| उक्त मौसम तंत्र के आज रात्रि से प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने तथा इसकी उत्तरोत्तर दो पश्चिमी विक्षोभो के साथ संभावित प्रतिक्रिया के दृष्टिगत 29-30 अक्टूबर के दौरान प्रदेश में मेघगर्जन/ वज्रपात एवं तेज झोंकेदार हवाओं के साथ व्यापक बेमौसम वर्षा के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा के परिप्रेक्ष्य में अधिकतम तापमान में 6-9°C की उल्लेखनीय गिरावट सम्भावित है|

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई