best news portal development company in india

मिट्टी के हुनर को मिलेगा बाजार, एक नवम्बर से सजेगा सात दिवसीय माटीकला महोत्सव-2026!

SHARE:

मिट्टी के हुनर को मिलेगा बाजार, एक नवम्बर से सजेगा सात दिवसीय माटीकला महोत्सव-2026

आजमगढ़ 30 अक्टूबर 2026/जिला ग्रामोद्योग अधिकारी दीपक मिश्रा ने बताया है कि दीपावली एवं छठ पर्व के शुभ अवसर पर स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देने, पारंपरिक माटीकला को नई पहचान दिलाने तथा कुम्हारों एवं शिल्पकारों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से जिला ग्रामोद्योग कार्यालय आजमगढ़ द्वारा दिनांक 01 नवंबर 2026 से 07 नवंबर 2026 तक स्थान डा० अम्बेडकर पार्क (निकट कलेक्ट्रेट चौराहा) आजमगढ़ में सात दिवसीय माटीकला मेले का आयोजन किया जायेगा जिसमें 25 स्टाल निःशुल्क लगाया जायेगा मेले में निजामाबाद की जीआई-टैग प्राप्त विश्व प्रसिद्ध ब्लैक पाटरी, चुनार की पारम्परिक माटीकला टेराकोटा शिल्प, मिट्टी के दीये, डिजाईनर दीये, सजावटी लालटेन, ढकनी, मटकी, लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्तियां, पूजा सामग्री तथा छठ पर्व में उपयोगी मिट्टी के विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जायेगा यह आयोजन स्थानीय कारीगरों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ ही साथ उनकी कला एवं परम्परा को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के “वोकल फार लोकल” के आह्वान तथा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की भावना के अनुरूप यह मेला ग्रामीण अथव्यवस्था को सशक्त बनाने में सहायक एवं लाभदायक होगा जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने जनसामान्य से अपील किया है कि इस दीपावली मिट्टी के दीये एवं स्वदेशी उत्पाद अपनाकर स्थानीय कारीगरों के श्रम को सम्मान दें और उनके घरों में भी खुशहाली का दीप जलाएँ।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई