लखनऊ में लौह पुरुष की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन, राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
लखनऊ, 31 अक्टूबर 2026।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने सरदार पटेल के राष्ट्र के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पटेल स्मारिका-2026 का विमोचन भी किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का सच्चा अनुयायी वही हो सकता है, जिसके मन में राष्ट्रवाद का भाव हो और जो भारत की सुरक्षा, संप्रभुता एवं एकता को सर्वोपरि रखता हो मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल के विचार और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए उन्होंने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक बधाई दी।








