best news portal development company in india

आजमगढ़: युवक की हत्या और शव छिपाने के मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा, एक आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

कप्तानगंज पुलिस ने गुलशन गुप्ता को छाता का पूरा ओवरब्रिज के पास से पकड़ा, गैंग लीडर प्रिन्स गुप्ता समेत दो पर कार्रवाई

आजमगढ़, 01 नवंबर 2026। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में युवक का अपहरण कर हत्या करने और शव छिपाने के मामले में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को पुलिस ने गैंग के सदस्य गुलशन गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2024 के मुकदमे में वादिनी प्रमिला प्रजापति के पुत्र गुंजन को घर से ले जाकर हत्या करने और शव छिपाने का आरोप है। इस मामले में गैंग लीडर प्रिन्स गुप्ता और सदस्य गुलशन गुप्ता के विरुद्ध जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुमोदन के बाद उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 1 नवंबर को सुबह करीब 8:05 बजे छाता का पूरा ओवरब्रिज के पास से वांछित आरोपी गुलशन गुप्ता (24) निवासी कस्बा कप्तानगंज को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले में गैंग लीडर प्रिन्स गुप्ता भी गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में नामजद है।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक शिवसागर यादव सहित थाना कप्तानगंज के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई