best news portal development company in india

कॉरपोरेट मित्रों को देश की संपत्ति सौंप रही सरकार : महुआ मोइत्रा

SHARE:

तृणमूल कांग्रेस सांसद ने केंद्र सरकार पर संविधान से खिलवाड़ और राष्ट्रीय संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने का लगाया आरोप

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि सरकार देश की संपत्ति अपने कॉरपोरेट मित्रों को सौंप रही है। उन्होंने कहा कि अब सत्ता परिवर्तन का समय आ गया है और देश की संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए जनता को आगे आना चाहिए।

महुआ मोइत्रा ने कहा कि जिस तरह संविधान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और देश की संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है, वह चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से कॉरपोरेट मित्रों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा जरूरी है। जनता को सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने चाहिए और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए महुआ मोइत्रा ने भाजपा और केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए विपक्षी एकजुटता की जरूरत पर भी जोर दिया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई