best news portal development company in india

सरायमीर में आटा चक्की की दुकान में चोरी का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार, 1,100 रुपये बरामद

SHARE:

सरायमीर में आटा चक्की की दुकान में चोरी का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार, 1,100 रुपये बरामद

आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के नन्दाव गांव में आटा चक्की की दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी के शेष 1,100 रुपये बरामद किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 30 अक्टूबर 2026 की रात अज्ञात चोर ने आटा चक्की की दुकान की दीवार फांदकर अंदर रखे लकड़ी के बक्से का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे करीब 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। इस संबंध में वादी मो. साजिद पुत्र मो. शाहिद निवासी ग्राम नन्दाव थाना सरायमीर ने 1 नवंबर को पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 272/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 1 नवंबर को उपनिरीक्षक नीरज कुमार ने पुलिस टीम के साथ मुकदमे में प्रकाश में आए अभियुक्त सुदर्शन चौहान पुत्र सुबेदार चौहान निवासी दरियादयालपुर थाना गंभीरपुर, हाल पता नेगवा थाना गंभीरपुर को नन्दाव नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 1,100 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्त ने चोरी किए गए 18,900 रुपये खर्च कर देने की बात स्वीकार की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके विरुद्ध वर्ष 2013 में थाना सरायमीर में शस्त्र अधिनियम की धारा 4/25 तथा चोरी और बरामदगी से संबंधित धारा 379/41/411 भादवि के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई