शादी का झांसा देकर 15 वर्षीय किशोरी को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, मिशन शक्ति अभियान के तहत महराजगंज पुलिस की कार्रवाई
आजमगढ़। मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत महिला एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में थाना महराजगंज पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर 15 वर्षीय किशोरी को भगाने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष जयप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त संतोष चौहान को 2 नवंबर 2026 की रात करीब 8:50 बजे देउरपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।
किशोरी के बयान के आधार पर आरोपी का नाम आया सामने
मामले में 6 सितंबर 2026 को एक महिला ने अपनी 15 वर्षीय पुत्री के 2 सितंबर को घर से चले जाने की शिकायत थाना महराजगंज में दर्ज कराई थी। इस संबंध में मु0अ0सं0 216/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान 29 अक्टूबर 2026 को किशोरी को बरामद किया गया। इसके बाद किशोरी के बयान के आधार पर संतोष चौहान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मुकदमे में धारा 87/65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की।
बस्ती का निवासी है गिरफ्तार अभियुक्त
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संतोष चौहान पुत्र स्वर्गीय रामजनक चौहान, निवासी अशोकपुर, थाना दुबौलिया, जनपद बस्ती, उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध थाना महराजगंज में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है।
इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जयप्रकाश, उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह एवं कांस्टेबल सुधीर गोस्वामी शामिल रहे।






