आजमगढ़ में 3 जुलाई को आ रहे अखिलेश यादव, होगा नवनिर्मित सपा कार्यालय का उद्घाटन, तैयारियों में जुटा पीडीए परिवार!

SHARE:

होगा नवनिर्मित सपा कार्यालय का उद्घाटन…..

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन 3 जुलाई को ज़िलें में हो रहा है, आजमगढ़ दौरे पर आ रहे सपा मुखिया व आजमगढ़ से सांसद रहे अखिलेश यादव अनवरगंज स्थित सपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं। अतरौलिया स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान सपा के अतरौलिया ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया प्रसाद गौड़ ने बताया कि अखिलेश यादव के आगमन को लेकर पूरे पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) परिवार में उत्साह है। उन्होंने कहा, “वर्तमान सरकार में नौजवान बेरोजगार हैं, महिलाएं अत्याचार झेल रही हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। गरीबों की न तो थानों पर सुनवाई हो रही है और न ही तहसीलों पर। इस बार पूरा पीडीए परिवार मिलकर भाजपा सरकार को प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाएगा।”

कन्हैया गौड़ ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार 50 साल पहले लगे आपातकाल की चर्चा कर रही है, लेकिन अपने 8 साल के कार्यकाल में जनता को हुई परेशानियों का हिसाब देने से बच रही है। उन्होंने महंगाई और बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।

जिला पंचायत सदस्य शीतला प्रसाद निषाद ने कहा, “अखिलेश यादव के आगमन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 3 जुलाई को नवनिर्मित कार्यालय का गृह प्रवेश होगा। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है, चाहे वह कानून व्यवस्था हो, स्वास्थ्य सेवाएं हों या युवाओं को रोजगार देने का मुद्दा।” उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में प्रदेश में पीडीए की सरकार बनेगी। इसी क्रम में जिला पंचायत सदस्य लछिराम वर्मा ने कहा कि आजमगढ़ में होने वाले इस कार्यक्रम में जनपद की सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता जुटेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ी हैं और किसान छुट्टा पशुओं से परेशान हैं। उन्होंने कहा, “2027 में पीडीए की सरकार बनेगी और प्रदेश में खुशहाली लौटेगी।”

अतरौलिया समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक, अखिलेश यादव के आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है,

इसी कार्यक्रम की तयारियों में लगे राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा शहाबुद्दीन चौधरी ने बताया की अपने महबूब नेता के स्वागत के लिए अल्पसंख्यक वर्ग 3 जुलाई का बेताबी से इंतजार कर रहा है,

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई