best news portal development company in india

30 साल का रिकॉर्ड टूटा: मराठा मंदिर से उतरी ‘DDLJ’, नई फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने संभाली कमान!

SHARE:

भारत से लेकर पाकिस्तान तक चर्चित पक्ष और विपक्ष के बहस का केंद्र बना धुरंधर……

मुंबई। देश के सबसे प्रतिष्ठित सिनेमाघरों में शुमार मराठा मंदिर सिनेमा में एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है। पिछले लगभग 30 वर्षों से लगातार चल रही सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ) अब अपने पारंपरिक मॉर्निंग स्लॉट से हट गई है, बताया जा रहा है कि बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की नई फिल्म धुरंधर 2 के जबरदस्त क्रेज और रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग के चलते यह बड़ा फैसला लिया गया है।

30 साल पुरानी परंपरा टूटी- साल 1995 में रिलीज हुई दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, जिसमें शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था, मराठा मंदिर का एक स्थायी हिस्सा बन चुकी थी। यह फिल्म रोजाना सुबह 11:30 बजे के शो में वर्षों से लगातार चल रही थी और इसने विश्व रिकॉर्ड जैसा मुकाम हासिल कर लिया था।

अब बदला शो टाइम- नए बदलाव के तहत DDLJ को उसके पारंपरिक 11:30 बजे के स्लॉट से हटाकर सुबह 10 बजे का समय दे दिया गया है। वहीं, धुरंधर 2 को मॉर्निंग प्राइम स्लॉट के साथ-साथ दिन और शाम के प्रमुख शो—1:30 बजे, 5:30 बजे और 9:45 बजे—दिए गए हैं।

‘धुरंधर 2’ का जबरदस्त क्रेज

 

सूत्रों के मुताबिक, धुरंधर 2 के लिए दर्शकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिसके चलते सिनेमाघर प्रबंधन को यह बड़ा निर्णय लेना पड़ा।

ऐतिहासिक रहा मराठा मंदिर- साल 1952 में शुरू हुआ मराठा मंदिर सिनेमा भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए एक प्रतीक बन चुका है। यहां DDLJ का लगातार प्रदर्शन अपने आप में एक अनोखी मिसाल था, जो अब नए दौर में प्रवेश कर चुका है।

कुछ विशेष सिनेमा प्रेमियों के लिए भावनात्मक पल-DDLJ के स्लॉट बदलने की खबर ने सिनेमा प्रेमियों को भावुक कर दिया है। कई दर्शकों के लिए यह फिल्म सिर्फ एक मूवी नहीं, बल्कि एक यादगार अनुभव और परंपरा बन चुकी थी।तीन दशक पुरानी परंपरा के टूटने के साथ ही हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत और नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है, जहां नई फिल्मों का क्रेज पुरानी विरासत पर भारी पड़ता नजर आ रहा है।

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन करते हुए लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही पेड प्रिव्यू से 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया। पहले दिन ही करीब 102 करोड़ का कलेक्शन कर यह 100 करोड़ ओपनिंग करने वाली चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो गई, फिल्म ने मात्र 5 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर सबसे तेज इस क्लब में पहुंचने का रिकॉर्ड बनाया, जिससे बाहुबली 2 का रिकॉर्ड टूट गया। पहले सोमवार को 65 करोड़ की कमाई भी अपने आप में नया रिकॉर्ड है। छह दिनों में भारत में 575 करोड़ और वर्ल्डवाइड 900 करोड़ से ज्यादा कमाई कर फिल्म ने गदर 2, पठान और एनिमल जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म अब तेजी से 1000 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।

फिल्म को 6 खाड़ी देशों बैन किए जाने के बाद भी टूट रहे रिकार्ड —संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, ओमान और बहरीन में रिलीज नहीं किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, इन देशों में फिल्म की कथित राजनीतिक और एंटी-पाकिस्तान थीम को “संवेदनशील कंटेंट” मानते हुए प्रतिबंध लगाया गया है।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई