बहन से बात करने पर हुआ विवाद……
आजमगढ़। जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र में फोन पर बातचीत को लेकर हुए विवाद में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस के अनुसार, 26 मार्च 2026 को वादी ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी चचेरी बहन का तेज प्रताप नामक युवक से फोन पर संपर्क था। इस पर आपत्ति जताने और बातचीत से मना करने पर तेज प्रताप ने अपने साथियों आकाश, कंचन और विकास के साथ मिलकर वादी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
मामले में थाना फूलपुर में मुकदमा संख्या 107/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया, पुलिस ने उसी रात करीब 10:30 बजे मानपुर तलवा मार्ग मोड़ के पास से मुख्य आरोपी तेज प्रताप (21) और आकाश (19) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी मानपुर तलवा गांव के निवासी हैं।

गिरफ्तारी- उपनिरीक्षक अजीज खान व उनकी टीम ने की। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।









