best news portal development company in india

पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश घायल, गिरफ्तार; एक फरार!

SHARE:

गिरफ्तार घायल आरोपी अंतरजिला स्तर पर सक्रिय शातिर अपराधी…..

आजमगढ़, 30 मार्च 2026। जनपद के कन्धरापुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और शातिर अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिए गए, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, लूटी गई चैन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कन्धरापुर पुलिस को यह सफलता मिली। अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार के नेतृत्व में टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।

👉 पुलिस के अनुसार, 26 मार्च को भंवरनाथ मंदिर से लौट रही एक महिला से बिजौरा कॉलोनी के पास बदमाशों ने सोने की चैन छीन ली थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी अंतरजिला स्तर पर सक्रिय शातिर अपराधी हैं, जो आजमगढ़, गाजीपुर समेत आसपास के जिलों में लूट और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं।

👉 सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध बदमाश मोटरसाइकिल से किशुनदासपुर से कम्हेनपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने चन्द्रमा ऋषि आश्रम के पास घेराबंदी की। इसी दौरान बाइक सवार तीन संदिग्ध आते दिखे। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन बाइक फिसलकर गिर गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन फायरिंग जारी रहने पर जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में दोनों को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।

👉 गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम साहनी उर्फ अनुराग और राज निषाद के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने अपने फरार साथी छोटू सिंह के साथ मिलकर छिनैती और लूट की कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। उन्होंने 26 मार्च की चैन लूट की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने मौके से दो अवैध तमंचे (.315 बोर), चार कारतूस (दो मिस व दो खोखा), एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और लूटी गई सोने की चैन बरामद की है।

👉 फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई