जहानागंज पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों को न्यायालय भेजा गया…..
आजमगढ़। थाना जहानागंज पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गोमांस तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में सक्रिय एक गिरोह से जुड़े थे।
👉 पुलिस के मुताबिक 30 मार्च 2026 को क्षेत्र भ्रमण और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान जानकारी मिली कि फकरुद्दीन उर्फ फखरुद्दीन अपने सहयोगियों सद्दाम उर्फ सद्दाम हुसैन और शगुफ्ता उर्फ सगुफ्ता बानो के साथ मिलकर एक संगठित आपराधिक गिरोह संचालित कर रहा है। यह गिरोह आर्थिक लाभ के लिए अवैध गतिविधियों, विशेषकर गोमांस तस्करी में संलिप्त था।
👉 गिरोह के विरुद्ध तैयार गैंगचार्ट को जिला मजिस्ट्रेट से अनुमोदन मिलने के बाद थाना जहानागंज में मु0अ0सं0 73/26 के तहत उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, इसी क्रम में पुलिस टीम ने पान चौक कस्बा बगीचा क्षेत्र से फकरुद्दीन उर्फ फखरुद्दीन और सद्दाम उर्फ सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों को उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए न्यायालय भेज दिया गया।
👉 पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व में भी गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट एवं गिरोहबंद अधिनियम से संबंधित मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सविन्द्र राय समेत पुलिस टीम की प्रमुख भूमिका रही।









