best news portal development company in india

आजमगढ़ पुलिस ने 256 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए!

SHARE:

आजमगढ़ पुलिस ने 26 माह में 9.40 करोड़ के 3820 फोन रिकवर किए 

आजमगढ़, 05 अप्रैल 2026। आजमगढ़ पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 256 एंड्रॉयड मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस सौंपे हैं। इन मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 61 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

👉 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नागरिक सीईआईआर पोर्टल पर अपने गुमशुदा मोबाइल की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हैं, जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई करती है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन द्वारा उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपा गया
चिराग जैन द्वारा उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपा गया

👉पुलिस के अनुसार, फरवरी 2024 से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत मार्च 2026 में 256 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इन सभी मोबाइलों को रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन द्वारा उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपा गया।

👉 आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2026 में अब तक 607 मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए जा चुके हैं। वहीं पिछले 26 महीनों में कुल 3820 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, जिनकी कीमत लगभग 9 करोड़ 40 लाख रुपये है, बरामद कर उनके मालिकों को सुपुर्द किए गए हैं।

👉मोबाइल बरामदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद के आठ थानों—मुबारकपुर, निजामाबाद, जीयनपुर, अहरौला, रौनापार, बरदह, जहानागंज और गंभीरपुर—को विशेष रूप से सराहा गया है। इन थानों द्वारा 200 से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संबंधित थानों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

👉 पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई