अकेले ही सफर करता था प्रयागराज निवासी ट्रक ड्राइवर…
लखनऊ। सुल्तानपुर में लखनऊ -वाराणासी हार्ईवे पर खड़े एक ट्रक के भीतसे ट्रक ड्राइवर का शव बरामद किया गया है, रविवार को सामने इस घटना के बाद पुलिस परशासन में ह्ड़कंप मच गया।पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने मौके पर पहुँच कर जांच की, फॉरेंसिक टीम व अन्य जांच एजेंसियों के माध्यम से एविडेंस जुटाए गए,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया की रविवार को गाड़ी मालिक द्वारा डायल 112 पर फोन किया गया, और बताया गया कि जीपीएस के माध्यम से उसे पता चला कि उसका ट्रक लखनऊ वाराणसी हाईवे पर खड़ा है, और उसके ड्राइवर से उसका संपर्क नहीं हो पा रहा, सूचना के आधार पर जांच करने पर मौके पर पुलिस को इस खड़ी ट्रक में ट्रक ड्राइवर मृत अवस्था में पाया गया, प्रयागराज हरिसेनगंज क्षेत्र निवासी ट्रक मालिक संजय खत्री ने बताया कि ट्रक लेकर ड्राइवर अकेला ही पिछले 15 से 20 दिनों से बाहर ही था वह मुंबई सहित कई स्थानों के भाड़ा लेकर गया हुआ था उसके पास कैश भी था शनिवार और रविवार के मध्य वह बहराइच से लौट कर आ रहा था जो लखनऊ -बाराणसी रोड पर 400 केवीए पावर हाउस(गेट नंबर 3) पास मिली। मौके पर पहुंचने पर मालिक ने ट्रक के भीतर ड्राइवर का पहचान किया,
मुतक की पहचान प्रयागराज निवासी 25 वर्षीय प्रदीप कुमार यादव के रूप में हुई, प्रदीप का शव नान ड्राइवर सीट पर पड़ी थी जिसके सर में गंभीर चोट भी थी, खून भी ज्यादा बह चुका था और उसका मोबाइल सेट के नीचे गिरा हुआ था, पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,

सीओ सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद कि प्रथम दृश्या मामला संदिग्ध, सभी पहलुओं की जांच करते हुए सबूत जुटाए गए हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की दिशा और अच्छे से तय हो जाएगी, और जल्दी इस घटना का खुलासा किया जाएगा









