शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई……..
आजमगढ़, 09 अप्रैल 2026। थाना फूलपुर पुलिस ने नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में 20 नवंबर 2025 को पीड़ित पक्ष द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें गांव के ही कुछ लोगों पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया था। शिकायत के आधार पर मुकदमा संख्या 553/2025 धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

👉 जांच के दौरान उपनिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार अपनी टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश में लगे थे। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर 08 अप्रैल 2026 को बिलारमऊ क्षेत्र से अभियुक्त अजीत यादव (23 वर्ष) निवासी भदसार, थाना फूलपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।
👉 पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार, कांस्टेबल अनुपम सिंह एवं महिला कांस्टेबल सपना तिवारी शामिल रहीं।









