लाचार नज़र आ रही नगरीय व्यवस्था से नागरिकों में नाराजगी…..
रिपोर्ट….डॉ. इम्तियाज अहमद
जौनपुर । शहर के विभिन्न इलाकों में खुले नाले अब लोगों के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। लगातार हो रहे हादसों में बच्चों, मजदूरों और आम नागरिकों की जान जाने की घटनाओं ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
👉 शास्त्री नगर कालीकुत्ती क्षेत्र से सामने आई स्थिति ने नगर पालिका की लापरवाही को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालों पर ढक्कन नहीं लगाए गए हैं और उनकी नियमित सफाई भी नहीं हो रही, जिससे यह समस्या और गंभीर हो गई है। खासतौर पर रात के समय और बारिश के मौसम में खुले नाले जानलेवा साबित हो रहे हैं। अंधेरे और जलभराव के कारण लोग नाले का अंदाजा नहीं लगा पाते और हादसों का शिकार हो जाते हैं।

👉 घटनाओं को लेकर नागरिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि “जनता त्रस्त है और जिम्मेदार मस्त हैं।” हालांकि, हादसों की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा गश्त बढ़ाई जा रही है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में अभी तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
👉 स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खुले नालों को तत्काल ढकवाया जाए और सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाएं, ताकि आगे किसी भी तरह की जनहानि को रोका जा सके।









